फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तहसील बनाओ संघर्ष समिति की बैठक दो अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील बनाओ संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, दो अगस्त को दोपहर एक बजे जोधराज तालाब, सुरियावां में आयोजित होगी। यह जानकारी समिति के संरक्षक अशोक सिंह और अध्यक्ष दिनेश यादव ''दादा'' ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुरियावां को तहसील बनाने की मांग वर्षों से की जा रही है। वर्तमान में क्षेत्र के लोगों को राजस्व, पुलिस तथा अन्य सरकारी कार्यों के लिए भदोही जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी होती है।
समिति का कहना है कि अब तक किसी भी सरकार ने इस जनहित के मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। इसी मांग को लेकर समिति लगातार आंदोलनरत है। बैठक में आगामी आंदोलन और कार्यक्रमों की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें