फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन (लखनऊ) में राज्यपाल से मिले एकमाध्यक्ष ओएन मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के अध्यक्ष ओएन मिश्र ने कालीन नगरी की ढांचागत समस्याओं को लेकर बुधवार को राजभवन लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। उन्होंने भदोही की जलनिकासी, धौरहरा पुल, अहमदगंज रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण में गति लाने और टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस के तहत शहर का विकास कराए जाने संबंधी मांग रखी।
विज्ञापन

एकमाध्यक्ष ने राज्यपाल से नंवबर 2018 में केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय से भदोही को मिले टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस सौगात का जिक्र करते हुए बताया कि भदोही का देश के कुल कालीन निर्यात में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है। निर्यात बढ़ाने के लिए टाउन आफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस के तहत विकास कराया जाना चाहिए।
अध्यक्ष ने उन्हें बताया कि उत्पादित कालीन शत प्रतिशत निर्यात होता है। विकास की संभावनाएं होते हुए भी ढांचागत समस्याओं के चलते निर्यात जोर नहीं पकड़ पा रहा है। इसका मुख्य कारण है भदोही-मिर्जापुर का ढांचागत पिछड़ापन, जिसके चलते विदेशी ग्राहक यहां आने से कतराने लगे हैं। राज्यपाल को दिए गए पत्रक में उन्होंने भदोही-जौनपुर जनपद को जोड़ने वाली धौरहरा पुल का नवनिर्माण, कपसेठी - वाराणसी मार्ग का चौड़ीकरण और अहमदगंज रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण को गति दिए जाने की मांग की। एकमाध्यक्ष ने बताया कि गत चार दिसंबर को एकमा के कालीन भवन में एकमा से समस्याओं के साथ लखनऊ बुलाया था। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें