फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: जिले की नई एसपी मीनाक्षी कात्यायन ने जवानों से लगवाई दौड़, जानिए- उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा?

Sat, 05 Aug 2023 10:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। पुलिस अधीक्षक ने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण किया और उसे और बेहतर तरीके से कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
ज्ञानपुर में 112 वाहनों के टूल कीट का निरीक्षण करती एसपी डॉ मीनाक्षी कात्यायन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवागत एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन आज पुलिस लाइन पहुंची। उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद जवानों से दौड़ लगवाई और उन्हें फिट रहने की नसीहत दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में विभिन्न बैरकों का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey Today: थोड़ी देर में शुरू होने वाला है ज्ञानवापी का एएसआई सर्वे, आज रेडिएशन के जरिये होगी जांच

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। पुलिस अधीक्षक ने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण किया और उसे और बेहतर तरीके से कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय व परिवहन शाखा को चेक किया। इस दौरान शस्त्रागार प्रभारी को शस्त्रों की साफ-सफाई रखने व गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें