खाद्य औषधि एवं प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को डीघ ब्लॉक के नारेपार उपरवार में तीन मेडिकल स्टोर की जांच की।
इस दौरान बिना लाइसेंस के संचालित सिंह मेडिकल स्टोर को सील कर चार संदिग्ध दवाओं को जांच के लिए लैब भेजा। टीम को देखते ही मेडिकल संचालक दुकान बंद कर भाग गए।
औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नकली दवाओं की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शिकायत के आधार पर शनिवार को सीतामढ़ी के नारेपार उपवार में मेडिकल स्टोर में जांच की गई।
इस दौरान मां विंध्यवासिनी मेडिकल स्टोर, विशाल मेडिकल स्टोर की जांच की गई। वहीं पास में ही बिना लाइसेंस के संचालित सिंह मेडिकल को सील किया गया। एक लाख की दवाएं जब्त की गईं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। बिना लाइसेंस के मेडिकल संचालन करने पर कार्रवाई तय होगी।