सुरियावां क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेंढ़ी में आजाद स्पोर्ट्स क्लब व कुरौना क्रिकेट एकेडमी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मुख्य अतिथि जिला कोषागार के लेखाकार मथुरा यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। टॉस जीत कर कुरौना की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 9 विकेट खो कर 222 रन बनाए। अनुराग ने 69 शुभम ने 64 रनों का योगदान दिया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से गेंदबाजी में रविंद्र यादव ने 3 विकेट, अवनीश मिश्रा ने 2 विकेट लिए।
जवाब में उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने 5 विकेट के नुकसान पर 26वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें अजीत साहू ने शानदार 98 रन, जितेंद्र ने 37 रन बनाए। कुरौना क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में अनुराग, युवराज और शुभम ने एक-एक विकेट लिए। अजीत साहू को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार मिला।