फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कंपनी से घर जा रहे बुनकर की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय जगदीश फकीरान के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में बाइक सवार सुरेश कुमार पहटू (45) निवासी नेवाजीपुर मैलोना की मौत हो गई। नेवाजीपुर मैलौना निवासी सुरेश कुमार गोपीगंज में कालीन कंपनी मे लेबर का काम करता था। शुक्रवार की शाम कंपनी से निकल कर एक परिचित के साथ घर जा रहा जा रहा था। रास्ते में सराय जगदीश फकीरान के पास पीछे से किसी बाइक से धक्का लग जाने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। पीछे बैठा सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामूली रूप से घायल बाइक चालक उसे छोड़ कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें