फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एमसीएच की महिला रोग विशेषज्ञ ने दिया इस्तीफा

Fri, 14 Nov 2025 12:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर। संवाद - फोटो : भेड़िये के हमले का ​शिकार बनी जाह्नवी।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्तिका अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सीएचसी भदोही के अधीक्षक डॉ. समीर उपाध्याय और गोपीगंज सीएचसी के डॉ. आरके बिंद त्यागपत्र दे चुके हैं। एक पखवारे में तीन डॉक्टरों के नौकरी छोड़ने को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर सवार खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों के एक-एक करके त्यागपत्र देने के कारणों को लेकर स्वास्थ्य महकमे में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने को लेकर गंभीर है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती हो रही है। भदोही में नए चिकित्सकों की तैनाती को कौन कहे, पहले से तैनात डॉक्टर एक-एक करके नौकरी छोड़ रहे हैं। इसके पीछे कारण क्या है, यह जांच का विषय है। चिकित्सकों के इस्तीफे से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराना तय है।
जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल ज्ञानपुर जिला अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्तिका अग्रवाल ने मंगलवार को त्यागपत्र दे दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ गई है। त्यागपत्र देने वाले सभी चिकित्सकों ने निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है लेकिन अंदर खाने कुछ और ही खिचड़ी पक रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें