फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: धूप निकलने से एक डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
सुबह के समय मौसम में छाया रहा धुंध । संवाद
विज्ञापन
जिले के मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी है। जिले में ठंड का असर सुबह और शाम बढ़ने लगा है। रविवार को दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन का पारा 29 डिग्री से बढ़कर 30 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

सुबह-शाम लोगों को सिहरन का अहसास हो रहा है। डॉक्टरों ने सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को सजग रहने की सलाह दी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकतम पारा 29 डिग्री रहा, जो रविवार एक डिग्री बढ़कर 30 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम पारा 16 डिग्री पर दो दिनों से स्थिर है। बताया यह मौसम खेती-किसानी के लिहाज से फायदेमंद है। खासकर गेहूं की फसल के लिए मौसम उत्तम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें