फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन दिन में पांच डिग्री चढ़ा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
सुबह के समय निकल रहे भगवान भाष्कर। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तुफान अर्नब का असर पूर्ण से अब कमजोर पड़ने लगा है। इसका असर तापमान पर सीधे पड़ा है। क्योंकि अधिकतम पारा में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। बीते तीन दिनों में पारा पांच डिग्री चढ़ा है। तापमान 25 से बढ़कर 30 डिग्री पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास स्थिर है। हवाओं में नमी और रात में मौसम शुष्क है। इसके कारण ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में न्यूनतम पारा में तीन डिग्री की गिरावट होने और सुबह कोहरे का असर दिखने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जनपद में 30 अक्तूबर से लगातार प्रतिदिन मौसम साफ हो रहा है। साथ ही तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी है। सोमवार को अधिकत पारा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर स्थिर है। बताया बीते सप्ताह बारिश होने से किसान चिंतित है, सोमवार को मौसम होने पर किसानों ने राहत की सांस ली। डॉ. अजय ने बताया कि मौसम साफ होने से रात के पारा में आगामी दो दिनों में तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। साथ ही सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की भी संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें