फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बूंदाबांदी से चार डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

विज्ञापन
शाम के समय बासमान में छाया बादल। संवाद
विज्ञापन
जिले में शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। शाम को मुख्यालय सहित कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। इसके कारण अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। माैसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई । शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद जिले में मानसून रुठा हुआ है। एक जुलाई से रोपाई कार्य शुरू है। रोपाई के बाद से अब तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई। भिडिऊरा निवासी प्रगतिशील किसान सुबाष दूबे, मोढ़ के विनय सरोज ने बताया कि धान की रोपाई तो कर दी, लेकिन पानी न मिलने से फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। यदि एक हफ्ते में बारिश नहीं हुई तो पूरी मेहनत बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि मौसम में हर दिन बदलाव दिख रहा है। आसमान में बादल दिखने के बाद वापस चले जाते हैं। खंडवार की तरह बारिश हो रही है। खंडवार का मतलब जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो रही है। शुक्रवार की शाम वहिदानगर, रमईपुर के क्षेत्र और शनिवार शाम का मुख्यालय क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापामन 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें