फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 62.71 लाख से मवैया मंदिर का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मवैया मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 62.71 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है। बुधवार को चुनार भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर विकास कार्यों की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

परियोजना के तहत मंदिर परिसर में मल्टीपरपज हॉल, इंटरलॉकिंग, आरसीसी बेंच, साइनेज, म्यूरल कार्य, वाटर कूलर, बोरिंग आदि काम कराए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश निर्माण निगम की सोनभद्र इकाई को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। विकास कार्य पूरे होने के बाद मंदिर परिसर का स्वरूप निखरेगा और श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी। विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि चुनार क्षेत्र धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। धार्मिक स्थलों का विकास कर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। कहा कि मंदिर के विकास से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रधान चंद्रशेखर सिंह, प्रधान दिनेश चौबे, भाजपा जिला मंत्री आलोक सिंह, रणवीर प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें