रैपुरी दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। स्रोत आयोजक
- फोटो : आयोजक
लालानगर। औराई ब्लॉक के रैपुरी गांव स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में रविवार को दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों के पहलवानों ने दांव-पेच लगाए। फाइनल कुश्ती में मथुरा के बाबा पहलवान विजयी रहे।
कुश्ती का शुभारंभ आयोजक नीलू सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। इस दौरान मिर्जापुर, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी, मथुरा समेत कई जिलों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाबा पहलवान मथुरा ने तीन राउंड कुश्ती में पहलवान राजू को पटखनी देकर पहला पुरस्कार जीता। इसी तरह राजू और बादल पहलवान की जोड़ी ने भी लोगों का मनोरंजन किया। कमेटी ने पहलवानों को इनामी राशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर लल्ला सिंह, अजय सिंह, पंकज सिंह, श्याम चरण बिंद, पटर बिंद, मणि सिंह, विनोद बिंद, मनोज सिंह आदि रहे।