फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सूत के कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का माल हुआ खाक

Thu, 16 Jun 2022 10:34 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही शहर के अजीमुल्ला चौराहे के समीप गुलाम ईसापुर मोहल्ले में गुरुवार सुबह एक सूत प्रोसेसिंग कारखाने में भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
विज्ञापन
सूत के कारखाने में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही शहर के अजीमुल्ला चौराहे के समीप गुलाम ईसापुर मोहल्ले में गुरुवार सुबह एक सूत प्रोसेसिंग कारखाने में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन वाहनों की मदद से कड़ी मश्क्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। घटना में दो मशीनें और लाखों रुपये के सूत जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


गुलाम ईसापुर मोहल्ले में फरीद मंसूरी सूत प्रोसेसिंग का कारखाना चलाते हैं। सुबह करीब 6:15 बजे अचानक कारखाने से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल गाड़ियों में स्टोर पानी भी खत्म हो गया तो नगरपालिका के टैंकर से मदद ली गई। आशंका जताई जा रही है कि अगलगी की घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है। नुकसान का सही आकलन अभी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें