फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, अंतिम संस्कार रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां थानाक्षेत्र के बनकट गांव में शुक्रवार की रात में विवाहिता विभा देवी (25) पत्नी आकाश पाठक का फंदे से लटका शव मिला। ससुराल पक्ष के लोगों ने बिना सूचना के अंतिम संस्कार का प्रयास किया। ज्ञानपुर के सरपतहां के समीप पुलिस ने शव को रोककर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भदोही कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी दिनेश दूबे की बेटी विभा पाठक की शादी 20 जून 2020 को बनकट निवासी आकाश पाठक के साथ हुई। उसके दो छोटे बच्चे हैं। जिसमें पांच वर्ष की एक बेटी और एक चार साल का बेटा है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब एक बजे विभा देवी और उनके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद विभा अपने कमरे में चली गई। कुछ देर तक बाहर न आने पर खिड़की से देखा तो विभा फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन

ससुराल वाले शव को रामपुर स्थित घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच, किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को बनकट गांव में विवाहित महिला की मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही हल्का प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश कुमार और थाना प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी गांव पहुंचे। उन्हें पता चला कि शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा चुका है। पुलिस ने जांच के दौरान परिजनों से जुड़े एक व्यक्ति की लोकेशन के आधार पर करीब 15 से 20 किलोमीटर दूर सरपतहां रोड पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर कोई गंभीर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें