चौरी। थानाक्षेत्र के रोटहां में बृहस्पतिवार को अबूझहालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे सरफराज मंसूरी की 27 वर्षीय पत्नी इकरामा की अबूझहालात में मौत हो गई। मृतका के गले में निशान देख मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मनापुर निवासी बिस्मिल्ला मंसूरी की पुत्री इकरामा की शादी 2013 में रोटहा निवासी कमरुद्दीन के पुत्र सरफराज से हुई थी। दोनों से तीन बच्चे हुए। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामदरस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।