वर्णकार समाज सेवा समिति की ओर से सोमवार को गोपीगंज स्थित उत्सव लॉन में
सामूहिक विवाहोत्सव का आयोजन किया गया। इसमेें समाज के एक जोड़े का विवाह
हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया।
उत्साह पूर्वक माहौल में
विवाह के दौरान सिंदूरदान, कन्यादान, मंगलगीत समेत सभी रस्में निभाई गईं।
संगठन के अध्यक्ष रामरक्षा सेठ की अगुवाई में चांदनी पुत्री पप्पू सेठ
निवासी कांशीराम आवास, ज्ञानपुर से राजन सेठ पुत्र अच्छेलाल सेठ सिंधोरा
वाराणसी का विवाह कराया गया।
अग्नि के सात फेरे लेकर दोनों परिणय सूत्र में
बंधे। एसडीएम इस मौके पर ज्ञानपुर विपिन कुमार और सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर
पांडेय ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद नव विवाहित युगल को
प्रमाणपत्र दिया गया।
समिति की ओर से वर वधू को उपहार स्वरूप घरेलू
सामान दिए गए।
एसडीएम ने कहा कि कन्याओं की शादी करना पुण्य कार्य है। और
भारतीय संस्कृति में अच्छा कार्य माना गया है। स्वर्णकार समाज की ओर से
उठाया गया कदम सराहनीय है।
इस मौके पर बृजलाल सेठ, बबलू सेठ, अरुण सोनी,
कन्हैया लाल सेठ, वतन सेठ, प्रेमचंद्र, रामसजीवन,संतोष आदि मौजूद रहे।