फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी में आई तेजी

विज्ञापन
गोपीगंज में करवा चौथ व्रत को लेकर खरीदारी करती महिलाए। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को पड़ने वाले पर्व की तैयारियों में सुहागिन महिलाएं जुटी हैं। चूड़ी, साड़ी, सौंदर्य प्रसाधन, आभूषण और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। बाजार में 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के साज-सज्जा के सामान उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

महिलाएं बनारसी और मखमली साड़ियां अधिक पसंद कर रही हैं। इनकी कीमत 1,500 से 3,500 रुपये तक है। इसके अलावा पांच से 10 हजार रुपये तक की साड़ियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। महिलाएं व्रत के दिन चंद्रमा देखने के लिए चलनी भी खरीद रही हैं। ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, चौरी, सुरियावां और औराई के बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ बढ़ी है। कोई साड़ी खरीद रही है तो कोई चूड़ियां, मेहंदी और साज-शृंगार का सामान पसंद कर रही है। पूजन के लिए करवा, चलनी, दीपक और अन्य सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। कई महिलाएं पर्व के लिए नए परिधान और आभूषण भी खरीद रही हैं।
सुजातपुर निवासी आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि करवा चौथ पर महिलाएं अखंड सुहाग की कामना के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत से पति की लंबी उम्र और परिवार में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने बताया कि पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से 6:56 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें