फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे गुल रही औद्योगिक फीडर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भीषण गर्मी और उमस में शहर के कारपेट सिटी विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। उपकेंद्र में हाल ही में ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि किए जाने के बाद भी अब तक आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो पाई है। सोमवार को यह हाल रहा कि दोपहर 3 बजे से देर रात आधी रात के बाद तक आपूर्ति बाधित रहने से उपकेंद्र से जुड़े गांव और औद्योगिक इकाईयों में जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ। लोगों का कहना है कि यह समस्या रोज रोज की है। इसको लेकर लोगों विशेष रूप से कालीन उद्यमियों मे रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

जानकारी हो कि प्रदेश सरकार ने औद्योगिक इकाईयों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लएि औद्योगिक फीडर की स्थापना की थी। प्रारंभ में आपूर्ति व्यवस्था ठीक ठाक थी। इसके बाद धीरे धीरे इसकी व्यवस्था भी दूसरे फीडरों जैसी हो गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि हाल ही कारपेट सिटी उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि हुई है इसके बाद भी समस्या का निदाम नहीं हो सका है। लोगों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बिजली गुल होने के बाद से 12 घंटे के बाद रात्रि लगभग 12.30 बजे आई थी।
इससे कुशियरां, रामरायपुर, इंदिरा मिल, जमुनीपुर, पचभैय्या, गौरियाना, बाजार सरदार खां, बाजार सलाबत खां, हरियांव, चौरी रोड, राघोपुर, हरिरामपुर, रजपूरा आदि में 12 घंटे से अधिक बिजली कटौती से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। इसके अलावा औद्योगिक फीडर की बिजली गुल रहने से लोगों को हजारो रुपयों के डीजल फूंकने पड़े।
विज्ञापन

इस बावत एक्सईएन राम कुमार ने बताया कि सालिमपुर में रेलवे ट्रैक के नीचे से जा रहे केबिल जल जाने से व्यवस्था बिगड़ गई थी। बताया वे स्वयं आधी रात तक मौके पर रुक कर केबिल दुरूस्त कराने और आपूर्ति बहाल कराने के बाद हटे। यह भी कहा कि निकट भविष्य में यह समस्या अब नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें