फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज शुक्ल अध्यक्ष और वीरेंद्र मंत्री निर्वाचित

Thu, 30 Apr 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 दो प्रत्याशियों के पर्चा वापस लेने से मनोज शुक्ल अध्यक्ष और वीरेंद्र मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय नटवां में बुधवार को पर्यवेक्षक घनश्याम यादव और निर्वाचन अधिकारी सूर्यकांत मौर्य, अरूण कुमार पांडेय, सुभाष चंद्र पाल के देखरेख में ब्लाक पदाधिकारियों का चुनाव शुरू हुआ।

 अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार शुक्ला और कृष्ण मोहन तिवारी जबकि मंत्री पद के लिए राजेश कुमार पांडेय और वीरेंद्र कुमार सिंह ने नामांकन किया।

करीब एक घंटे तक शिक्षकों के मान मनौव्वल के बाद कृष्ण मोहन तिवारी और  राजेश कुमार पांडेय ने अपना पर्चा वापस ले लिया।

दो प्रत्याशियों के पर्चा वापस लेने से मनोज कुमार शुक्ल और विरेंद्र कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए। निर्विरोध निर्वाचन पर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, दिलीप शुक्ल, राम सागर शुक्ल, अजीत मिश्र, श्रीकांत सिंह, अजय यादव, अंजनी शुक्ल, विशाल मिश्र, दिलीप सिंह, आनंद मिश्र, अदनान खान, सूबेदार यादव ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें