फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया एमबीएस अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने सोमवार को दोपहर में नगर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां सौ बेड का एल-टू कोविड हॅास्पिटल बनकर लगभग तैयार है। आठ सितंबर से इसका शुभारंभ होना है। इसके पहले स्टाफ की पोस्टिंग जिला स्तर पर होगी। कमिश्नर ने अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ में मौजूद सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह को कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने नए बनाए जा रहे कोविड एलटू हास्पिटल की तैयारियों का जायजा लिया। स्टाफ की पोस्टिंग की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी देखकर काफी नाराज हुईं। और साफ सफाई की व्यवस्था चौक चौबंद बनाने पर जोर दिया। कहा कि कोविड से बचाव में साफ सफाई बेहद अहम है। इसे दुरुस्त किया जाना चाहिए। यह भी कहा कि वे व्यवस्था देखने के लिए दोबारा आएंगी। निरीक्षण के दौरान डीएम राजेंद्र प्रसाद, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, सीओ कालू सिंह भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें