मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर हजारों के आभूषण, नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर ने घर में रखे घी से भरा जार भी उठा ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
मकनपुर गांव निवासी मुन्नी लाल यादव का परिवार रविवार की रात खाना आदि खाकर सो गया। देर रात आए चोर घर के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर दस हजार नकद, सोने की दो चैन, चांदी के दो करधन, एक पायल, एक सोने की अंगूठी उठा ले गए। परिवार वालों के मुताबिक चोरों ने जार में रखा एक किलो घी उठा ले गए। सुबह नींद खुलने के बाद कमरे में बिखरा सामान देखकर सभी परेशान हो गए। कहा कि लॉकडाउन के कारण परिवार पहले से ही परेशान था। चोरी की घटना से वे टूट गए। मुंबई में रहने वाले घर के अन्य सदस्य भी इन दिनों घर ही आए हैं। मुन्नी लाल भदोही के एक कालीन कंपनी में काम करता है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने एसपी से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की।
अपराध रोकना सीओ के लिए होगी चुनौती
ज्ञानपुर। बढ़ते अपराध को रोकने के लिए भदोही और ज्ञानपुर सीओ को भले ही इधर से उधर भेजा गया, लेकिन नए सीओ कालू सिंह के लिए भदोही सर्किल में अपराध रोकना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। चोरी, लूट, छिनैती समेत बूचड़खाना के संचालन पर परी तरह रोक लगाना टेढ़ी खीर साबित होगी। सूत्रों की मानें तो अवैध तरीके से बूचड़खाना संचालन में भले ही चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुुुुुुुका है, लेकिन अब भी पुलिस के संरक्षण में बड़े जानवरों की हत्या की जा रही है।