कोतवाली अंतर्गत नगर के छेड़ीबीर में गुरुवार की देर शाम 6.30 मारपीट में बीच बचाव करने गए किशोर को मनबढ़ युवक ने गोली मार कर घायल कर दिया।
घायल असलम (17) को उपचार के लिए महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल लाया गया जहां उसके बाएं पैर में छर्रा लगा है। राजकीय अस्पताल से रेफर होने के बाद उसे रेफर कर दिया गया है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है।
घटना के बारे में बताया गया है कि मोहल्ले में किसी बात को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। असलम को जानकारी हुई तो वह भी पहुंच गया और इस बीच एक युवक द्वारा देशी पिस्टल से गोली चला देने से गोली उसके बाएं पैर में जा लगी।
घर वालों ने उसे आटोरिक्शा से राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया जिसके बाद उसे नगर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां उपचार चल रहा है। इस इस बावत पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की शिनाख्त हो गई है।