भदोही। कोतवाली क्षेत्र के चौरी रोड बड़ी बाग मैदान के पास बृहस्पतिवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 28 वर्षीय युवक कहीं से साइकिल से आया था। साइकिल में ताला बंद कर पास में ही खड़ी दिया। बाद में ट्रैक के पास उसका शव पड़ा मिला। लोगों ने बताया कि केवल सिर में ही चोट लगी है। कुछ लोग आत्महत्या की भी आशंका जता रहे। कोतवाल गगनराज सिंह ने कहा कि मृत युवक की शिनाख्त होने और उसके घर वालों के बयान के बाद ही कुछ निश्चित तौर पर कहा जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।