बेसिक शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर नारी चौपाल लगाकर लैंगिंग भेदभाव से दूर रहकर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दिलाया। बीआरसी ज्ञानपुर में चौपाल का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने मिशन शक्ति के तहत सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किया। डीसी प्रशिक्षण राजकुमार सिंह ने नारी शक्ति की खूबियों को किस प्रकार आगे लाया जाए और वह कैसे इस समाज में सफल हो सके, इस पर प्रकाश डाला।
छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती देकर आत्मरक्षा के लिए स्व शक्ति फिल्म का अवलोकन किया। संदर्भदाता डॉ.जया त्रिपाठी ने लैंगिक भेदभाव, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, दहेज प्रथा, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, डॉ.माजिद खान ने जेंडर इक्विटी, टीएलएम प्रदर्शनी की बारीकियां समझाई। चौपाल में डॉ.रत्ना, डॉ.प्रतिभा मिश्रा, आभा पांडेय, रेखा, पूजा यादव, आरती, निधि, पल्लवी, आराधना, अनुराधा, प्रतीक मालवीय, प्रभात रंजन, नागेंद्र निषाद, छाया पांडेय, बीना तिवारी, रचना, तसनीम खान, अनीता सिंह, संदीप दुबे, योगेश मौर्य, अमित पांडेय, डॉ.आलोक, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी औराई आशीष मिश्रा ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कर चौपाल का शुभारंभ किया। इस मौके पर डा.माया त्रिपाठी, प्रतिभा श्रीवास्तव, नीलम सिंह, ज्योति कुमारी, रुकैया बानो, प्रीति मिश्रा, अंशु शर्मा, सुधा मिश्र, प्रमिला, दिलीप शुक्ला, नीतू पाठक, पुष्पांजलि, दिलीप सिंह, शिवकुमार शुक्ला मौजूद रहे। इसी क्रम में बीआरसी डीघ में खंड शिक्षा अधिकारी फराह रईश ने चौपाल का शुभारंभ कर महिला शक्ति को सशक्त बनाने पर विचार व्यक्त किया। इस मौके पर जेपी सिंह, इंदुचंद, मिथिलेश तिवारी, मुश्ताक अहमद, अरविंद उपाध्याय, सुजीत सिंह, अरुण दुबे, विनय, प्रदीप वर्मा, संदीप पांडेय, दीपेंद्र, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।