ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाल सिंह ने सोमवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बने कार्ड को चार लाभार्थियों को दिया। उन्होंने कहा कि उक्त योजना में पांच लाख तक का निशुल्क उपचार होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बुजुर्गाें का कार्ड प्राथमिकता से बनाया जाए।
कहा कि केंद्र सरकार ने योजना का विस्तार करते हुए अब 70 वर्ष पूरा करने वाले बुजुर्गों का भी आयुष्मान कार्ड बना रही है। आयुष्मान एप पर 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का कार्ड बनाने का लिंक प्रदर्शित होने लगा है। डीएम ने 70 साल के उमाशंकर तिवारी, दूधनाथ पाल, कृष्णानंद दुबे, राधेश्याम जायसवाल को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्ड वितरित किया। कहा कि जिन लोगों की आयु आधार कार्ड में 70 वर्ष पूर्ण हो गई है। वह लोग स्वयं अपने स्मार्ट फोन में आयुष्मान एप डाउनलोड कर कार्ड बना सकते हैं। वहीं जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है। वह आशा कार्यकर्ता और जिला अस्पताल में आयुष्मान मित्र से संपर्क कर कार्ड बनवा सकेंगे।