फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन पर एफआईआर, 27 बकायेदारों का कनेक्शन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोई। बिजली विभाग की टीम ने सोमवार को कई गांवों में चेकिंग अभियान चलाया। बभनोटी उप पावर हाउस के एसडीओ अवधेश पाल के नेतृत्व में चले अभियान में हरीरामपुर फीडर के दुलमदासपुर व सरोई गांव में चले अभियान में 27 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया।
विज्ञापन

वहीं बिजली चोरी कर रहे तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। टीम ने राजस्व के रूप में दो लाख 35 रुपये वसूले। एसडीओ ने चेताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ किसी तरह की सहूलियत नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बकायेदारों को समय से बिजली बिल जमा करने की नसीहत दी। मौके पर मौके पर अवर अभियंता कुंवर ज्योति प्रकाश, राघवेंद्र सिंह, साधु यादव, ऋषि यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें