मेधावी सम्मान समारोह में बैठे छात्र-छात्राए और अभिभावक। संवाद
- फोटो : administration
सफलता का कोई शाॅर्टकट नहीं होता है। सफल होने के बाद उसे स्थायी बनाए रखना बहुत जरूरी है। हाईस्कूल व इंटर के बाद ही विद्यार्थियों की असली चुनौती शुरू होती है।
यह कहना है जिलाधिकारी शैलेश कुमार का। वह मंगलवार को अमर उजाला की ओर से नगर के चित्रांगन लॉन में भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खुद को साबित करने का जज्बा बरकरार रखें, आपकी सफलता को कोई रोक नहीं सकता। सफलता के लिए निरंतरता सबसे जरूरी है।
समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएससीई के मेधावियों को जिलाधिकारी शैलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, डीआईओएस अंशुमान व बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सुबह 10 बजे से ही विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया। 11 बजे तक पूरा हाॅल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से खचाखच भर गया। कॅरिअर काउंसलर अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, वाराणसी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अपर्णा सिंह ने मेधावियों को कॅरिअर के टिप्स दिए। संचालन शुभम तिवारी ने किया। डीएम व एसपी के हाथों सम्मानित होने के बाद होनहारों ने दोनों अधिकारियों के साथ सेल्फी ली।