फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न के मामले तत्परता से निपटाए पुलिस

Thu, 02 Jun 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 राज्य महिला आयोग की सदस्य कुसुम प्रजापति ने कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों का निस्तारण पुलिस तत्परता से निपटाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिलाओं की शिकायतें थानों पर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित की जाएं। वह बुधवार को पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहीं थीं। 
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कई थानों से शिकायत मिली है कि महिलाएं शिकायत करने के बाद बार-बार थानों का चक्कर लगाती हैं। पुलिस उनका मानसिक और आर्थिक शोषण करती है। उन्होंने चेताया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस सक्रियता बरते अन्यथा इसे गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने सपा सरकार का बखान करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की अपेक्षा सपा में महिलाओं से जुड़े अपराधों में कमी आई है। जनपदों में महिला आयोग की सदस्य बैठक कर महिलाओं से जुड़े मामलों का निस्तारण करा रहे हैं। इस मौके पर सीओ औराई सुशील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह,  जिला आपूर्ति अधिकारी संजय पांडेय, हृदय नारायण प्रजापति, धर्मेंद्र मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें