फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हंडिया को महर्षि आजाद स्पोर्टिंग क्लब ने 39 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में रविवार को हंडिया और महर्षि आजाद स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। जिसमें महर्षि आजाद स्पोर्टिंग क्लब की टीम 39 रन से विजयी हुई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 24वें ओवर सभी विकेट होकर 120 रन बनाए। जिसमें अवध कुमार ने 27 रन, अंकुर यादव ने 23 और अमन यादव ने 18 रन का योगदान किया। हंडिया की तरफ से अंकित, गोलू, अनुज और चंदन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी हंडिया की टीम 20वें ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 81 रन पर सिमट गई। जिसमें अंकित यादव ने 33 रन और बिगिल ने 12 रन बनाए। आजाद स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से गेंदबाजी में विजय कुमार ने तीन विकेट, अंकुर यादव, आदर्श मौर्या और आदर्श कुमार ने 2-2 विकेट लिए। मैच के निर्णायक हंडिया के कोच ऋतुराज सिंह व जितेंद्र कुमार और स्कोरर हर्ष सिंह राजपूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें