फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : भदोही में 6 किमी तक लगा जाम, टोल फ्री कर पास कराए वाहन; हाईवे पर 24 घंटे में डेढ़ गुना बढ़े Vehicle

Sun, 09 Feb 2025 12:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

प्रयागराज जाने वाला हर मार्ग इस दिनों जाम की चपेट में हैं। ऐसे में भदोही हाईवे पर वाहनों का दबाव एक बार फिर बढ़ गया। यहां आधे घंटे के लिए टोल निशुल्क कर वाहनों को निकाला गया। हालांकि, अब स्थितियां जैसे-जैसे सामान्य हो रही हैं।
विज्ञापन
लालानगर टोल पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों की लगी लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का प्रवाह एक बार फिर से दिखने लगा है। वाहनों के दबाव के कारण दोपहर 11 बजे हाईवे पर छह किमी लंबा जाम लग गया। जिसके बाद आधे घंटे के लिए टोल निशुल्क कर वाहनों को निकाला गया।

विज्ञापन


बीते शनिवार को 24 घंटे में करीब 29 हजार वाहन यानी पिछले दिन की तुलना में डेढ़ गुना प्रयागराज संगम की ओर गए। वहीं करीब 20 हजार वाहन वहां से लौटे। दूसरी तरफ मिर्जापुर में वाहनों का दबाव बढ़ते ही औराई चौराहे से प्रयागराज की तरफ वाहनों को डायवर्ट कर दिया।

इस दौरान केवल विंध्याचल धाम जाने वाले वाहनों को छोड़ा गया। शनिवार को दिनभर अधिकारियों की टीम हाईवे पर चक्कर लगाती रही। मौनी अमावस्या के स्नान के बाद प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई थी। स्थिति यह हो गई थी कि जहां 35 से 40 हजार वाहने प्रयागराज की ओर जा रही थी। वे प्रयागराज हादसे के बाद घटकर नौ से 10 हजार के आसपास आ गई थी।
विज्ञापन


हालांकि अब स्थितियां जैसे-जैसे सामान्य हो रही हैं। वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हाईवे की ओर जाती दिखी। बीते तीन दिनों में प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या दोगुनी हो गई है। शनिवार को हर दिन डेढ़ गुना अधिक वाहन प्रयागराज की तरफ गए और वहां से लौटे। बताया जा रहा है शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने को प्रयागराज की तरफ जा रहे हैं।

यात्रियों को हुई फजीहत

शनिवार को दोपहर 12 बजे तक जहां जाने वाले वाहनों की संख्या 15 हजार और लौटने वाले की छह हजार थी। वहीं दो ही घंटे बाद यह आंकड़ा बढ़कर 18 प्रयागराज की तरफ जाने वाले और 15 हजार वाहन वहां से लौटने वाले वाहनों की संख्या हो गई। शाम सात बजे तक 25 हजार वाहन प्रयागराज जा चुके थे। वहीं लौटने वाले वाहन 15 हजार रहे।

लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए एडीएम कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, एडीशनल एसपी डॉ. तेजबीर सिंह और सीओ चमन सिंह चावड़ा के साथ अन्य पुलिसकर्मी हाईवे पर उतरे। दोपहर 11 बजे के आसपास टोल प्लाजा के पास छह किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई।

लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने आनन-फानन में आधे घंटे के लिए टोल को निशुल्क कर सभी वाहनों को टोल से निकाला। हालांकि इसके बाद भी टोल पर 500 मीटर तक वाहनों का दबाव दोनों लेन पर बना रहा।

पुलिस ने हटवाई कालीन की दुकानें
प्रयागराज से वाराणसी जाते समय टोल के कुछ पहले भारी संख्या में कालीन दुकानदारों ने राजमार्ग सड़क के किनारे अपनी दुकानें सजाई हुई हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, ऐसे में एएसपी डाॅ. तेजवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने सड़क पर लगीं दुकानों को हटवाया।

टोल के पास सड़क से पुलिस ने हटवाया अवैध अतिक्रमण
लालानगर टोल के आसपास सर्विस लेन पर अवैध तरीके से मैजा कुर्सी आदि सामान रखकर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिससे वाहनों की जाम की समस्या खड़ी हो जा रही थी। शनिवार को एडीएम कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, एएसपी डॉ. तेजबीर और सीओ चमन सिंह चावड़ा ने टोल प्लाजा के पास सर्विसलेन के अतिक्रमण को हटवाया।

700 से 800 गाड़ियां निशुल्क निकलीं
टोल पर शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे के वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले लेन पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ से करीब 700 से 800 गाड़ियां निशुल्क निकलीं। टोल के प्रबंधक राकेश रंजन ने बताया कि मेले की भीड़ को देखते हुए एनएचआई का निर्देश प्राप्त हुआ है कि जो गाड़ियां टोल देने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें जाने दिया जाए।
विज्ञापन

तीन घंटे तक मिर्जापुर की तरफ नहीं गईं गाड़ियां
प्रयागराज संगम तट तक पहुंचने के लिए तमाम वाहन चालक मिर्जापुर का रास्ता अपना रहे थे। बताया जा रहा है कि वाराणसी-भदोही वाया प्रयागराज जाने पर उन्हें अंदावा ही रुकना पड़ता है। जिसके बाद संगम तक जाने के लिए लंबा रूट तय करना पड़ता था। वहीं अगर मिर्जापुर की ओर जाते हैं तो उन्हें नैनी तक जाने का मौका मिलता है। जिस कारण तमाम लोग मिर्जापुर का रूट पकड़ लिए।

जिससे मिर्जापुर में वाहनों का दबाव बढ़ गया। मिर्जापुर प्रशासन से सूचना मिलते ही एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर मिर्जापुर से प्रयागराज जाने वाले वाहनों को हाईवे की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। तीन घंटे तक कोई भी वाहन मिर्जापुर की तरफ नहीं जाने दिए गए। औराई चौराहे से ही इन वाहनों को रोक दिया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें