फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से ट्रैफिक जाम, भदोही में आधे घंटे के लिए टोल टैक्स फ्री

Sat, 08 Feb 2025 02:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Mahakumbh 2025: महाकुंभ की भीड़ के चलते भदोही में टोल प्लाजा पर आधे घंटे के लिए टैक्स फ्री कर दिया गया। ऐसे में श्रद्धालुओं को राहत मिली। वहीं जाम की स्थिति को भी सामान्य करने में मदद मिली। 
विज्ञापन
भदोही में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे शनिवार को भारी जाम की स्थिति हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 11 बजे तक लगभग 11 किलोमीटर लंबा जाम दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे तक कुल 15,000 वाहन महाकुंभ के लिए प्रयागराज की ओर रवाना हो चुके थे, जबकि लगभग 6,000 वाहन वापसी कर चुके हैं। 

विज्ञापन




ऐसे में भारी यातायात और जाम की स्थिति को देखते हुए, प्रशासन ने आधे घंटे के लिए टोल शुल्क पर छूट देने का निर्णय लिया। जिससे श्रद्धालुओं को कुछ राहत मिल सके और यातायात का प्रवाह सुचारू हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि टोल फ्री व्यवस्था से न केवल ट्रैफिक में थोड़ी राहत मिली है, बल्कि इससे उत्सव के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा सुविधाजनक बनी है। आगे भी यातायात की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार अन्य प्रबंधकीय कदम उठाए जाने की संभावना है।



महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने सभी मुख्य मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है। जिससे किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके और सभी श्रद्धालु सुरक्षित रूप से महाकुंभ में शामिल हो सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें