फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : पांच स्थानों पर बने ठहराव स्थल, रुकेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम विशाल सिंह की अध्यक्षता में तैयारी को लेकर अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऊंज से बाबूसराय तक करीब 42 किमी हाईवे पर पांच स्थानों पर ठहराव स्थल बनाए गए हैं। जहां वाहनों की पार्किंग संग श्रद्धालु रुक सकेंगे। इसके अलावा सात स्थानों पर वाहनों की जांच की जाएगी। पांच एंबुलेंस से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि महाकुंभ को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। सीमावर्ती जनपद होने से यहां से ही सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि हाईवे से जुड़े सीएचसी एवं अन्य अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखें। वहां पर सभी तैयारी को पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने घोसियां और गोपीगंज के ईओ से कहा कि साफ-सफाई कराने के साथ रैन बसेरा स्थापित किया जाए।
उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड एवं बंगाल से सभी श्रद्धालु जो महाकुंभ के लिए प्रस्थान करेंगे, वह भदोही से होकर ही गुजरेंगे। उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बिजली निगम से प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने, पीडब्ल्यूडी से खराब सड़कों को दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ऊंज से बाबूसराय तक 42 किमी क्षेत्र भदोही में आता है। जिस पर तीन थानें, पांच चौकी आती हैं। श्रद्धालुओं को रुकने और पार्किंग के लिए पांच ठहराव स्थल बनाए गए हैं।
इसमें रामदेव पीजी काॅलेज जंगीगंज, राजपूत ढाबा के पीछे, रामलीला मैदान गोपीगंज, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज और काशीराज इंटर कॉलेज औराई शामिल है। सात स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग कराई जाएगी। 11 सरकारी एवं निजी अस्पतालों को चिन्हित किया गया है। लालानगर टोल प्लाजा और औराई चौराहे पर क्रेन की व्यवस्था कराई जाएगी। इस मौके पर सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें