फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बच्चों को स्कूल ले जा रही मैजिक वाहन पलटी, आधा दर्जन घायल; मची चीख-पुकार

Thu, 29 Aug 2024 07:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: स्थानीय लोगों के अनुसार, मैजिक वाहन की तेज रफ्तार और ओवरब्रिज पर अचानक नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गड्ढे में पलटी मैजिक वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी- प्रयागराज रेलखंड के मटियारी गांव के समीप गुरुवार की सुबह स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार छह से अधिक बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बच्चों को दूसरे साधन से अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


खबर मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए। औराई  क्षेत्र के एक निजी विद्यालय का स्कूली वाहन मैजिक कैयरमऊ और मटियारी गांव में बच्चों को स्कूल लेने के लिए गया था। वहां से लौटते समय मटियारी के समीप रेलखंड पर ओवर ब्रिज के समीप पलट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और बच्चों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की। पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल और एंबुलेंस भी तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें