फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: माघी पूर्णिमा आज, दुर्लभ शुभ योगों में श्रद्धालु करेंगे गंगा स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
- घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद, महिला, पुरुष पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात
विज्ञापन

- जिले के विभिन्न घाटों पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। माघी पूर्णिमा पर इस बार कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से शाम छह बजे तक स्नान का मुहूर्त है। जिले के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान करेंगे। इसी स्नान के साथ कल्पवास मेले का समापन भी होता है। घाटों से लेकर सड़कों तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। महिला, पुरुष मिलाकर कुल 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जिले के प्रमुख घाटों पर स्नार्थियों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी।
विज्ञापन

सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। माघ मास के अंतिम दिन में पड़ने वाली इस पूर्णिमा के साथ ही माघ स्नान का समापन होगा। फाल्गुन माह का शुभारंभ हो जाता है। भिदिऊरा के आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि माघ पूर्णिमा के दिन दान, जप, तप और पुण्य कर्म करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। पूरे दिन स्नान ध्यान का शुभ मुहूर्त है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है। व्यक्ति को कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस बार कई दुर्लभ और शुभ योगों का संयोग बन रहा है। बताया इस बार रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग का संयोग बना बन रहा है। रविवार को पुष्य योग सुबह 07:11 बजे से रात्रि 11:59 बजे तक प्रभावी रहेगा, जो शुभ माना जाता है। माघ पूर्णिमा पर गोपीगंज क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट, सेमराध नाथ गंगा घाट, सीतामढ़ी में घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। स्नान के उपरांत श्रद्धालु दान-पुण्य एवं धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें