फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: माफिया अतीक के दो गुर्गों के खिलाफ मुकदमा, विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख हड़पने का आरोप

Thu, 03 Apr 2025 09:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: माफिया अतीक अहमद के गुर्गों ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़प लिए। भदोही जिले की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही कोतवाली पुलिस ने बुधवार को माफिया अतीक अहमद के दो गुर्गे पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

दोनों ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर दो लाख रुपये ले लिए। पैसा वापस मांगने पर दोनों ने खुद को अतीक अहमद का आदमी बताया और उसकी पत्नी को गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी। दोनों पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

औराई कोतवाली खेतलपुर निवासी प्रदीप कुमार पासी रोजगार की तलाश कर रहे थे। इस बीच दिसंबर 2023 में प्रयागराज के करैली के जेके नगर निवासी खालिद और राजू प्रदीप के घर पहुंचे। दोनों ने प्रदीप को विदेश में एसी-कूलर बनाने वाली कंपनी में काम दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


इसके एवज में दो लाख रुपये की मांग की। प्रदीप ने दोनों की बात पर विश्वास कर आरोपियों के खाते में एक लाख 51 हजार रुपये डाल दिया और 50 हजार रुपये नकद राजू को दिया। इसके बाद प्रदीप की नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित की पत्नी मैना देवी ने दोनों से पैसे वापस मांगी।

वे उससे एक लाख रुपये वीजा के नाम पर मांगने लगे। मीना ने मना कर दिया। मीना ने पुलिस से मामले की शिकायत की बात कही तो आरोपियों ने 15 दिन पैसा वापस देने का वादा किया।
विज्ञापन

15 दिन बाद मीना ने टोका तो दोनों ने पैसा देने से इन्कार कर दिया। खुद को माफिया अतीक अहमद का आदमी बताया और पीड़िता को जान से मारनी की धमकी दी।
इसके बाद मीना ने विशेष न्यायाधीश एससी एसटी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई।

कोर्ट ने दोनों के खिलाफ एससी-एससी और धोखाधड़ी समेत विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया। एसपी अभिमन्यू मांगलिक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

साइबर ठगी के पीड़ित के खाते में वापस कराए 15 हजार
साइबर टीम ने बुधवार को भदोही कोतवाली के महुआपट्टी निवासी कन्हैया लाल के खाते से ठगी के पैसे वापस कराए। पीड़ित ने बताया कि साइबर अपराधियों ने उनके खाते से दो बार में 15 हजार रुपये निकाल लिए थे। साइबर प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि साइबर फ्रॉड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें