मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की स्नातक-द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 16 मई से शुरु होगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गाैड़ की अध्यक्षता में परीक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में 16 मई से प्रारंभ होने वाली परीक्षा से संबंधित समस्त बिंदुओं की समीक्षा की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 मई से प्रारंभ होंगी।
परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। परीक्षा के लिए मिर्जापुर में 51, सोनभद्र में 32 तथा भदोही में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त कुल 20 नोडल केंद्र जिसमें मिर्जापुर में 11, सोनभद्र में पांच एवं भदोही में 4 केंद्र भी बनाए गए हैं। प्रथम सेमेस्टर का लगभग 90 प्रतिशत परीक्षाफल घोषित किया जा चुका है तथा शेष परीक्षाफल प्रयोगात्मक परीक्षा का अंक प्राप्त न होने के कारण रुके हुए हैं।