फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में लगेंगे धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर अब स्कूलों के साथ चट्टी, चौराहों और तिराहे पर लगाए जाएंगे। पुलिस महकमे की ओर से इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। एक सप्ताह में इसको अमलीजामा पहनाया जाएगा। बच्चों के प्रार्थना सभा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पिछले दिनों पुलिस और प्रशासन की टीम ने जिले के अलग-अलग धार्मिक स्थल (मंदिर और मस्जिद) से 400 से अधिक लाउडस्पीकर को उतारा था। अब उन लाउडस्पीकर का उपयोग जनहित के लिए किया जाएगा। जिन सरकारी स्कूलों में लाउडस्पीकर की व्यवस्था नहीं है वहां पर लगाए जाएंगे साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ज्ञानपुर, भदोही, औराई, गोपीगंज सहित अन्य बाजारों के मुख्य चौराहों और तिराहों पर इसे लगाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मंदिर और मस्जिद समिति के पदाधिकारियों से इस पर बात की जा रही है। एक सप्ताह के अंदर इसे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे यातायात पुलिस को काफी सहयोग मिलेगा। एक स्थान पर बैठ कर वह लोगों को जागरूक करते रहेंगे। शहर से होकर आने-जाने वालों को जरूरी सूचनाएं भी पुलिस-प्रशासन समय-समय पर इसके माध्यम से लोगों को देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें