नगर में बृहस्पतिवार की रात भगवान जगन्नाथ की धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा गंगेश्वर नाथ स्थित श्री राघव जी मंदिर से निकलकर सर्राफा बाजार ,चौक, गोला बाजार ,रस्तोगी तिराहा होते हुए पुनः राघव जी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
इसके पूर्व राघव जी मंदिर के अर्चक श्रवण कुमार अवस्थी ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान जगन्नाथ का विधि विधान से आरती पूजन किया। उसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।यात्रा के दौरान भजन कीर्तन एवं जगन्नाथ जी के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में बचाऊ लाल सेठ,राजू सेठ,प्रदीप रस्तोगी,मुरारी लाल सेठ,अंशु सेठ ,नीरज सेठ,अंशु अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।