ज्ञानपुर। कंसापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि बुद्ध ने विश्व को करुणा, अहिंसा और प्रेम का जो संदेश दिया था, आज उसी का अनुसरण करके ही लोग शांति और खुशहाली पा सकते हैं।
विज्ञापन
भगवान बुद्ध के द्वारा दिए गए अनमोल वचन प्रत्येक व्यक्ति को ज्ञान और जागरूकता के मार्ग पर ले जाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। संचालन महासचिव ह्दय नारायण प्रजापति ने किया। इस मौके पर कल्लन यादव, अंजनी सरोज, रामधनी यादव, लालचंद बिंद, काशीनाथ पाल, महेंद्र गोड, गुलाब पाल, प्रदीप वियोगी, अनिल यादव, मिल्लू यादव, रामआसरे, प्रमोद यादव, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू आदि रहे।