फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 89 सेक्टर और 10 जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में लोकसभा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की घोषणा के उपरांत जिलाधिकारी विशाल सिंह ने शनिवार को मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेसवार्ता कर चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में शांतिपूर्ण और निष्पक्षता के साथ चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। ऐसे में पूरे जिले में आचार संहिता के अनुपालन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के अनुसार इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। भदोही लोकसभा का चुनाव छठवें चरण में 25 मई को होगा। बताया कि प्रत्याशी छह मई को कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन कर सकेंगे। इसके अलावा नामांकन पत्रों की जांच सात मई, नाम वापसी नौ मई को होगी। वहीं मतदान 25 मई और मतगणना चार जून को होगी। बताया कि पांच विधानसभाओं वाली भदोही में चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव के लिए 89 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मतदान टोलियों के प्रस्थान स्थल के साथ विधानसभा वार स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल भी तय कर लिए गए हैं। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर गंभीरता से नजर रखी जाएगी और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं उनकी दिव्यांगता के अनुसार मतदेय स्थलों पर व्हील चेयर और हेल्प प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा मतदान वाले दिन बीएलओ मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्ची देंगे। जिस पर पूरा विवरण अंकित होगा। वहीं मतदान वाले दिन बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों के बाहर एल्फाबेटिकल मतदाता सूची लेकर बैठेंगे। इससे मतदाताओं को आसानी होगी। चुनाव में कुल 18 मॉडल बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
कुल मतदाताओं की संख्या - 2018135
पुरूष मतदाताओं की संख्या - 1065992
महिला मतदाताओं की संख्या - 952036
थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या - 177
दिव्यांग मतदाताओं की संख्या - 14197
85 प्लस मतदाताओं की संख्या - 9102
100 प्लस मतदाताओं की संख्या - 131
मॉडल बूथ - कुल 18 (महिला बूथ-3, युवा बूथ-6, दिव्यांग बूथ-3 और मॉडल बूथ-6)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें