ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस चुनावकर्मियों से कहा कि लोकसभा चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्वाचन ड्यूटी में अनुपस्थित या लापरवाही बरतने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, यशवंत कुमार सिंह, शिव नारायण सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, डीडी कृषि डॉ. अश्वनी सिंह मौजूद रहे। संवाद