फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Chunav: भदोही से डॉ. विनोद बिंद को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, खास वजह से रमेश बिंद का काटा गया टिकट

Thu, 11 Apr 2024 12:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भारतीय जनता पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट से भी उम्मीदवार का एलान गुरुवार को कर दिया। भाजपा ने इस सीट से डॉ. विनोद कुमार बिंद को प्रत्याशी घोषित किया है। 
विज्ञापन
डॉ. विनोद बिंद - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद भदोही लोकसभा से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने भदोही लोकसभा से डॉ. विनोद बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने वर्तमान सांसद डॉ. रमेश चन्द्र बिंद का टिकट काट दिया है। डॉ. विनोद बिंद वर्तमान में मिर्जापुर के मझवां से विधायक हैं। डॉ. विनोद कुमार बिंद अपने समर्थकों के साथ दिसंबर 2022 में वाराणसी और जून 2023 में भदोही के टोल प्लाजा पर हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। दोनों ही मामलों में विनोद के समर्थकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन


2022 के विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर के मझवां से समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे डॉ. विनोद कुमार बिंद को असफलता मिली थी। सपा के लिए उन्होंने लंबे समय तक प्रचार भी किया था। आखिरी समय में उन्होंने निषाद पार्टी का दामन थामा था और फिर एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज किए थे।

भदोही लोकसभा में काफी लंबे समय से भाजपा प्रत्याशी को लेकर कयासों का दौर चल रहा था। गुरुवार को जैसे ही टिकट का एलान हुआ। राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ गईं। भदोही लोकसभा में बिंद समुदाय की संख्या लगभग तीन लाख के आसपास है। ऐसे में पार्टी का बिंद समुदाय को टिकट देना एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। वर्तमान सांसद डाॅक्टर रमेश चन्द्र बिंद को लेकर पार्टी के अंदरखाने समेत आम लोगों में भी नाराजगी थी। बताया जा रहा है इसी को आधार बनाकर पार्टी ने रमेश बिंद का टिकट काटा है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ मझवां विधायक डाॅ. विनोद बिंद भी बिंद समुदाय के अच्छे नेता माने जाते हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वे सपा टिकट मांग रहे थे। टिकट न मिलने पर उन्होंने निषाद पार्टी का दामन थामा और विधायक बने। भाजपा उम्मीदवार के मैदान में आने के बाद अब लोकसभा में राजनीतिक पारा तेजी चढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें