फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024:दिव्यांगो और बुजुर्गों के घर मतदान कराने जाएंगी 30 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दिव्यांग और 85 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गाें के घर पोलिंग पार्टियां जाकर मतदान कराएंगी। इसके लिए 30 टीमें बनाई गई हैं। 18 से 20 मई के बीच टीम गांव में पहुंचेगी। फार्म-12 डी भरवाने के लिए बीएलओ को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एप के माध्यम से भी फार्म डाउनलोड कर भरा जा सकेगा।
विज्ञापन

स्वीप के नोडल अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि 85 से अधिक उम्र के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक ग्रस्त दिव्यांग मतदाताओं को फॉर्म 12 डी के माध्यम से घर पर ही मतदान करने की सुविधा दी गई है। बताया कि घर से मतदान के लिए बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को फार्म 12-डी भरना होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए दिव्यांगता का 40 प्रतिशत या उससे अधिक का प्रमाण पत्र होना चाहिए, यह फार्म बीएलओ द्वारा सभी पंजीकृत दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट/अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह ने बताया कि मतदाता जो फार्म 12 भरेंगे उनके घर 18 से 20 मई तक टीम सुबह आठ से शाम चार बजे तक पहुंचकर मतदान कराएगी। मतदान कार्मिकों की 30 टीमें प्रतिदिन घर जाकर मतदान कराएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि जिले की भदोही विधानसभा में 3954, ज्ञानपुर में 6804, औराई में 3535 सहित कुल 14 हजार 293 दिव्यांग मतदाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें