फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन: 27 पर मुकदमा, 2350 का चालान

विज्ञापन
ज्ञानपुर के हास्टल चौराहे पर बाइक सवार से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। पुलिस-प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद लॉकडाउन का उल्लंघन जारी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लॉकडाउन के उल्लंघन में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। अब तक 15 दिनों में 27 के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इसमें कालीन कारोबारी, कोटेदार से लेकर धारा 144 को तोड़ने वाले भी शामिल है। यातायात नियमों का पालन न करने पर 2350 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 185 को सीज किया।
विज्ञापन

विश्व में महामारी का रूप धारण कर चुकी कोरोना वायरस संक्रमण को कम करने के लिए 14 अप्रैल तक देश लॉकडाउन है। इससे जरूरी सामान को छोड़कर अन्य दुकानें बंद हैं तो सड़कों पर बेवजह घूमने पर भी रोक है। चौराहों, तिराहों से लेकर सीमाओं पर सख्ती बरजी जा रही है। पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बाद भी गोपीगंज, ज्ञानपुर, भदोही समेत छोटे बाजारों में लॉकडाउन का पालन नहीं हो पा रहा है। दिशा-निर्देशों के बाद भी लोग घरों से निकलकर सड़कों पर टहल रहे हैं। बाजार में दुकानों पर भीड़ लगने से लेकर मानक की अनदेखी भी की जा रही है।
गोपीगंज नगर में बृहस्पतिवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि 15 दिनों के लॉकडाउन में अब तक 27 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। पुलिस की मानें तो इसमें कालीन निर्यातक, कोटेदार, वाहन चालक आदि शामिल हैं। यातायात प्रभारी शशिकांत ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर करीब 2350 दुपहिया, चार पहिया वाहनों का चालान किया गया, जबकि 185 वाहनों को सीज किया गया। वाहन चालकों को हिदायत भी दी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि सभी थानों की पुलिस को सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है। अब तक 27 के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा चुकी है। लोग सचेत नहीं हुए तो आने वाले समय में सख्ती और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें