फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : लापरवाही बढ़ी, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां

विज्ञापन
बैंक आफ बड़ौदा के मुख्य द्वार पर लगी भीड़। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के चौथे चरण में कोविड-19 को लेकर सुरक्षा मानकों के साथ खिलवाड़ बढ़ गया है। शनिवार को जिले में कई स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं। दीवानी न्यायालय परिसर और बैंकों के आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर सोशल डिस्टेंसिंग के मानक को तार-तार करते रहे। न्यायालय परिसर में केवल वादकारियों के लिए आने की छूट दी गई थी, लेकिन शनिवार को भारी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

दो महीने से अधिक का लॉकडाउन भले ही बीत चुका है, लेकिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सामने आने का सिलसिला थमा नहीं है। लगभग प्रतिदिन मरीज सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद लापरवाही जारी है। कोविड-19 को लेकर जारी सुरक्षा गाइडलाइन का समुचित पालन नहीं हो पा रहा है। बाजार खुलने के बाद दुकानों पर सुबह-शाम मेले जैसा नजारा और नगरीय इलाकों की सड़कों पर भारी भीड़ बीमारी की संवेदनशीलता को बढ़ा रही है। शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा और एटीएम के सामने असुरक्षित ढंग से जमा लोगों की भीड़ के चलते खतरा बढ़ गया था। इसी तरह अन्य बैंकों और एटीएम के सामने भी लोगों की भीड़ रही। न्
न्यायालय परिसर में केवल केस से संबंधित लोगों के ही आवागमन की छूट मिली है, लेकिन शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में मेले जैसा नजारा दिखा। वहां सुरक्षा को दरकिनार कर दिया गया था। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर गोपीगंज नगर में जाम की स्थिति बन गई थी। वाहनों की लंबी कतार के बीच आवागमन करने वालों की भीड़ से लॉकडाउन में भी सामान्य दिनों जैसा नजारा दिखाई पड़ने लगा। मास्क और गमछे का उपयोग भी कम लोग ही करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि लॉकडाउन के मानकों का पालन सभी को करना है। अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए हमें तत्पर रहना चाहिए। अगर कहीं इसमें लापरवाही होती पाई जाएगी तो कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें