ज्ञानपुर (भदोही)। लॉकडाउन के 12वें दिन रविवार को गरीब, मजदूर, बेसहारा परिवारों की सहायता के लिए सरकारी, अर्ध सरकारी, स्वयंसेवी समूह, संगठन, राजनीतिक दल, समाज सेवकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। गरीबों की बस्ती में पहुंचकर उन्हें सुविधाएं दी। कहीं भोजन तो कहीं आटा, तेल, चावल, दाल, आलू, मसाला, हरी सब्जियों का वितरण किया गया।
ज्ञानपुर नगर के देहाती दलित बस्ती में तहसीलदार देवेंद्र यादव ने राशन का वितरण किया। ज्ञानपुर के जगापुर में कांग्रेस नेता राजन दुबे, पूरेमटुका में राजेश दुबे ने दर्जन भर से अधिक परिवारों को राहत सामग्री दी। ऊंज क्षेत्र के दरवांसी गांव में सामाजिक संस्था फार्फ के जिला प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने एक दर्जन से अधिक परिवारों को राहत पहुंचाई। नवधन, ऊंज, कुरमैचा आदि गांवों में जय गुरुदेव पंकज महाराज के आह्वान पर जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर मौर्य ने निराश्रित भक्तों को भोजन का पैकेट देकर कोरोना वायरस से बचने और लॉकडाउन का समर्थन करने को कहा। गोविंद गुप्ता, राकेश चतुर्वेदी, राकेश यादव, रमाशंकर, धनंजय पुजारी रहे। वनवासी बस्ती सरोई, जयरामपुर, रामपुर, चौबेपुर, अहरा, चांदीगहना, भिखारीपुर, धसकरी में भोजन का वितरण कराकर 21 दिन मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर कानूनगो भदोही वेदप्रकाश, बलवंत सिंह पटेल, रोहित श्रीवास्तव, रमेश सिंह रहे।
चौरी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में कालीन निर्यातक हाजी साबिर अली ने 20 कुंतल खाद्य सामग्री वितरित कराया। चार दिनों से गरीब बस्तियों में आटा, चावल, तेल, दाल, आलू, प्याज सहित अन्य सामानों से भरे 21 किलो के पैकेट बांटे जा रहे हैं। डोमनपुर में समाजसेवी राजेंद्र सिंह, रोटहां के फैजान अली, पप्पू परवेज, शफीक अहमद ने चौधरीपुर में वनवासियों को भोजन कराया।चौरी बाजार के व्यापारी दिलीप जायसवाल, सत्यम जायसवाल, अखिलेश उपाध्याय, दीपक मोदनवाल, राजेश मोदनवाल ने गरीब परिवारों को सहायता पहुंचाई। मोढ़ के बरमोहनी वनवासी बस्ती में भानुपुर के प्रधान राजेश कुमार ने राशन वितरित किया उनके साथ कंचन यादव, रामसूरत यादव बाबा, पंचम यादव अजीत पाल, दिलीप कुमार रहे।
करियांव में 50 गरीब परिवारों को राशन चौकी इंचार्ज सुनील यादव, कृपाशंकर मिश्र, शिवशंकर मिश्र, मुन्ना तिवारी, सुरेंद्र मिश्र, सियाराम यादव, सुनीता, इंदुबाला, साधना आदि लोगों ने कराया। कस्तूरीपुर-सिंहपुर में 100 मुसहर और जरूरतमंदों को समाजसेवी हरीलाल यादव के साथ संतोष उपाध्याय, इस्टालिन सिंह, रमापति यादव, शीलवंता यादव, उमापति यादव, गुलाब यादव, सुरेश यादव ने आटा, चावल, आलू, तेल नमक, साबुन दिया। चकचंदा में समाजसेवी सैयद इसरार अहमद ने कई परिवारों को चिह्नित कर राशन आदि की व्यवस्था कराई। निर्यातक गुलाब चंद्र मौर्या ने जयरामपुर गांव में असहाय और गरीब परि वारों की मदद की। वनवासियों सहित लोगों में चार कुंतल आलू, दो कुंतल भाटा, दो कुंतल आटा, दो कुंतल चावल, सरसों का तेल, मसाला आदि खाने का सामान उपलब्ध कराया। इस दौरान रजपुरा चौकी इंचार्ज महेंद्र पटेल, रामबली यादव, ओपी राय, अशोक यादव, दूधनाथ यादव, राहुल यादव, अमित, संतोष यादव रहे।
इनसेट-
21 दिन तक 500 परिवारों को मिलेगा भोजन
ज्ञानपुर। नगर पालिकाध्यक्ष गोपीगंज प्रह्लादास गुप्ता ने बताया कि मिर्जापुर रोड स्थित परिषदीय स्कूल में 21 दिन तक 500 परिवारों को नि:शुल्क भोजन बनवाया जा रहा है। पालिका कर्मियों और सभासदों के साथ वनवासी, दिहाड़ी मजदूर, झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे बेसहारा परिवारों की मदद की जा रही है। साथ ही उन्हें कोरोना वायरस से बचने, लॉकडाउन का समर्थन करने, सोशल डिस्टेंस बनाए रखने, स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।