फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 ताला बंद कर कर्मियों ने जताया विरोध

Wed, 29 Jun 2016 01:38 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 औराई विकास खंड के बरजी गांव में गत दिनों ग्राम विकास अधिकारी पर कुछ दबंगो के हमले के विरोध में कर्मचारियों ने मंगलवार को आक्रामक रुख दिखाया। जिले के डीघ,अभोली और सुरियावां ब्लाक के कर्मचारियों ने ब्लॉक कार्यालय पर ताला बंद करके विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सेक्रेटरी पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की। इस दौरान चेतावनी दी कि उनकी मांगो को गंभीरता से न लिया गया तो आंदोलन और तेज करने के लिए बाध्य होंगे। 
विज्ञापन

सुरियावां संवाददाता के अनुसार, बरजीकला के ग्राम पंचायत अधिकारी पारसनाथ पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ साथी कर्मियों ने अभोली और सुरियावां ब्लाक कार्याल य पर प्रदर्शन किया। पूरे दिन उन्होंने विरोध स्वरूप कार्य का बहिष्कार किया। कहा कि कर्मचारी पर दिन दहाड़े मनबढ़ किस्म के लोग दबाव बनाने के लिए हमले कर रहे हैं। लेकिन आरोपियों के रसूखदार होने से उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्मचारियों के कार्यक्रम में  क्षेत्र के प्रधानों ने भी  समर्थन किया। 
 उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के समर्थन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।  जिलाध्यक्ष धर्मराज यादव, रूपेश श्रीवास्तव, कृपाशंकर दूबे, राजनाथ, श्रीकान्त यादव, जयप्रकाश मिश्र, संजय कुमार, देशराज मौर्य, संतोष सिंह, प्रदीप बिंद, धर्मेेन्द्र सिंह, मुन्नीलाल यादव, मनोज मौर्य, अशोक कुमार तिवारी, राजपति, प्रधान रमाशंकर बिंद, गामा यादव, चंदा यादव, गुलाब पाल आदि रहे। 
विज्ञापन

वहिदानगर संवाददाता के अनुसार, बरजीकला के सेक्रेटरी पारसनाथ पर हमले के खिलाफ लामबंद कर्मियों ने डीघ ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई।        कर्मचारियों ने कहा कि अब हम लोग अपनी मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन समय तक कार्य से हड़ताल पर रहेंगे।   ग्राम पंचायत अधिकारी संघ  अध्यक्ष अरूण मिश्र, एडीओ पंचायत आशुतोष ओझा, लालचंद पाण्डेय, विनय शुक्ल, रविकांत ओझा,राधारमण तिवारी, शशिभूषण मिश्र, हर्षवर्धन, राधेश्याम       आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें