गत दिनों ज्ञानपुर रोड के थानीपुर के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक कंपोटर बिंद (22) की सोमवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। रामबख्शपुर जखावं गांव निवासी युवक दो दिन पूर्व साइकल से कहीं जा रहा था। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसे गांव के लोगों ने नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था। सोमवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।