फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Live Bhadohi Coronavirus news Update: जिला जेल के आठ कर्मचारी और एक बंदी समेत 24 और संक्रमित मिले

Sun, 26 Jul 2020 07:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

भदोही जिले में रविवार को कोरोना के 24 और मरीज मिले। इसमें जिला जेल के आठ कर्मचारी और एक बंदी भी शामिल है। सुरियावां थाने का सिपाही भी पॉजिटिव मिला है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक जांच में संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर उनकी भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


रविवार को मिले संक्रमितों में खमरिया की 62 वर्षीय महिला, सुरियावां थाने पर तैनात डायल 112 का सिपाही, गोपीगंज के मां-बेटे, 20 और 24 साल की दो बहनें, उनकी मां, औराई के सहसेपुर गांव निवासी तीन लोग, समधा खास गांव का युवक, कुनबीपुर के 67 वर्षीय बुजुर्ग, सहसेपुर की युवती, भवानीपुर का पुरुष, खमरिया के युवक सहित 24 लोग शामिल हैं।


इनमें से सात लोगों का सैंपल 25 जुलाई को लिया गया था, जबकि शेष संदिग्ध लोगों का सैंपल 23 जुलाई को जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को रिपोर्ट आई तो सभी पॉजिटिव पाए गए। सात संदिग्ध मरीजों की जांच एंटीजन कोविड-19 टेस्ट किट से की गई थी। अन्य 17 लोगों की जांच आरटी-पीसीआर जांच पद्धति से लैब में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें