फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पॉस मशीन से स्कैन करने के बाद ही मिलेगी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सभी देशी व विदेशी शराब के ठेके जल्द ही ई-पॉस मशीन की सुविधा से लैस होंगे। इसके लिए देशी, विदेशी, बीयर व मॉडल शॉप की दुकानों को ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी ने 214 दुकानदारों को ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराया। मशीन में ठेके पर उपलब्ध शराब का स्टॉक व ब्रांड आदि दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी आरपी चौहान ने बताया कि सेल्समैन को शराब की बोतल बेचने से पहले उस पर छपे क्यूआर कोड को ई-पॉस मशीन से स्कैन करना होगा। क्यूआर कोड स्कैन होते ही स्टॉक से ऑनलाइन शराब की बिक्री हो जाएगी और स्टॉक से उतनी शराब की बोतलें स्वत: ही कम हो जाएंगी। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के चलते सेल्समैन अब निर्धारित ब्रांड के अलावा किसी अन्य तरह की शराब की बिक्री नहीं कर सकेंगे। यदि बगैर क्यूआर कोड स्कैन के शराब की बिक्री होती मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे मिलावट और मनमानी पर रोक लग सकेगी। कई बार ओवर रेटिंग के जो मामले सामने आते हैं, उस तरह की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें